फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बंद रहा सराफा बाजार

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी का ‌िवविराोध्‍ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ज्वैलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में सराफा कारोबारियों का आंदोलन जारी है। शनिवार को सराफा व्यवसाइयों ने बाजार बंद कर बैठक  की। कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग नहंी मानती आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शामिल होकर सराफ का आंदोलन में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को बाजार बंद कर नगर के बाटा वाली गली स्थित एक प्रतिष्ठान पर सराफा कारोबारियों ने बैठक  की। बैठक में वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सुमंत गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने सराफा कारोबारियों के हितों की अनदेखी की है। सोने की ज्वैलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाने से काफी नुकसान होगा। मजबूरन सराफ कारोबारी आंदोलन कर रहे हैं। परिषद सराफा कारोबारियों का पूरा साथ देगी।
पंकज वर्मा ने कहा कि कारोबारियों ने यह तय कर लिया है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक वह पीछे नहंी हटेंगे। बैठक में रामकिशन वर्मा, पवन वर्मा, लव वर्मा, सुमित वर्मा, अजीत, गौरव, सनी, अंशू, आकाश, संजू बाबा आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें