फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: घरेलू गैस सिलिंडर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Wed, 25 Mar 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
कुरावली के कौआटोला स्थित घर में सिलिंडर में लगी आग बुझाने के बाद मौके पर मौजूद दमकल व पुलिसकर्म
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के मोहल्ला कौआटोला स्थित एक घर में मंगलवार रात करीब 11 बजे रसोई में लगे गैस सिलिंडर में आग लग गई। जानकारी होने के बाद घर में मौजूद लोग चीखने लगे, शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सुचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला कौआटोला निवासी वीरेंद्र नारायण शर्मा के घर की दूसरी मंजिल पर मंगलवार रात परिवार की महिला रसोई में खाना बना रही थी, तभी सिलिंडर से हो रहे गैस रिसाव के चलते आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप ले लिया, घर में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुन कर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। रसोई से आग की लपटें और धुंआ निकल रहा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने स्थानीय लाेगों की मदद से आग पर काबू पा लिया, जिसके चलते अधिक नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें