फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सौ शैया अस्पताल में दो बच्चों की मौत का मामला, डीएम ने सीएमएस से किया जवाब तलब

Tue, 15 Oct 2024 07:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में सौ शैया अस्पताल में दो बच्चों की मौत के मामले में डीएम ने सीएमएस से जवाब तलब किया है। जांच कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
सौ शैया अस्पताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सौ शैया अस्पताल में 11 अक्तूबर की रात दो बच्चों की मौत के मामले का संज्ञान जिलाधिकारी ने लिया है। जिलाधिकारी ने सीएमएस को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्षता से जांच के आदेश दिए हैं। सीएमएस से जांच कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।

विज्ञापन


सौ शैया अस्पताल में दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी अरुण कुमार के एक दिन के मासूम पुत्र और बेवर थाना क्षेत्र के गांव जोगा निवासी अजीत कुमार की तीन दिवसीय पुत्री की उपचार के दौरान 11 अक्तूबर की देर शाम मौत हो गई थी। मामले में रठेरा निवासी अरुण कुमार के भाई रिंकू सिंह की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। 

Trending Videos

रिंकू सिंह का कहना है कि उनके भतीजे की मौत के लिए एसएनसीयू का स्टाफ और डॉक्टर जिम्मेदार हैं। उनका कहना है कि उनके परिजन बार-बार बच्चे को मांगते रहे। बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में पूछते रहे लेकिन हर बार यही जवाब दिया गया कि बच्चा स्वस्थ है। उनका कहना है कि बच्चे की अत्यधिक तापमान में रखने के कारण मौत हुई है।

उनका कहना है कि तैनात स्टाफ मोबाइल पर बात में जुटा रहा और बच्चे की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। बच्चे की मौत के समय एसएनसीयू में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। तैनात डॉक्टर ड्यूटी से गायब थे। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएस को जांच कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

दो सदस्यीय जांच टीम ने स्टाफ से की पूछताछ

सीएमएस ने मामले की जांच डॉ. अरुण कुमार और डॉ. उमा चौधरी को सौंपी है। मंलवार को डॉ. अरुण कुमार और डॉ. उमा चौधरी ने बच्चे की देखभाल कर रहे डॉक्टर और स्टाफ से पूछताछ की। जांच शुरू होते ही अस्पताल में खलबली देखी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें