फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मैनपुरी से अलीगंज होकर बदायूं के लिए चलेगी सीधी बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मैनपुरी डिपो से नए मार्गों पर बस संचालन बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। डिपो के बेड़े में 5 नई बसों को मैनपुरी से अलीगंज होकर बदायूं के लिए चलाया जाएगा। नई बस सेवा शुरू होने से इस मार्ग पर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मैनपुरी डिपो के संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने बताया कि कुछ दिन पहले डिपो को पांच नई बसें प्राप्त हुई हैं। इन्हें अब ऐसे मार्गों पर चलाने की योजना बनाई जा रही है, जहां यात्रियों को आवागमन के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। क्षेत्रीय मार्गों के साथ-साथ अन्य जनपदों के लिए भी बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक सितंबर से मैनपुरी से अलीगंज होकर बदायूं के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। यह बस मैनपुरी डिपो के बस स्टैंड से सुबह सात बजे रवाना होगी। इसके बाद बस अलीगंज होते हुए बदायूं पहुंचेगी। वापसी के समय भी यात्रियों को इसी मार्ग से मैनपुरी आने की सुविधा मिलेगी। बस सेवा का समय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें