फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मनरेगा मजदूरी में हिस्सा न देने पर प्रधान के देवर ने भाइयों को चप्पल से पीटा, वीडियो आया सामने

Tue, 12 Mar 2024 07:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मनरेगा मजदूरी में हिस्सा न देने पर प्रधान के पति और देवर ने दो भाइयों को चप्पल से पीटा। इसका वीडियो सामने आया है। मामले में एसपी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरी में हिस्सा न देने पर प्रधान के देवर ने भाइयों को चप्पल से पीटा - फोटो : वायरल वीडियो से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को ग्राम प्रधान के पति और देवर ने भाइयों को चप्पल से पीटा। मनरेगा में मजदूरी करने के बाद खाते में आए रुपये में आरोपी अपना हिस्सा मांग रहे थे। पीड़ित ने देने से मना किया तो भरी समाज में उसे पीटा। इसकी वीडियो भी सामने आया है। एसपी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।   

विज्ञापन


मामला बेवर थाना क्षेत्र के हदुआ गांव का है। गांव निवासी सुबाब अली मंगलवार की सुबह खेत में आलू खोद रहा था। बताया गया कि इसी समय अपने भाई के साथ वहां ग्राम प्रधान के पति पहुंचे। कहने लगे कि मनरेगा के तहत मिली मजदूरी के रुपये निकालकर उन्हें दो। इस पर सुबाब अली ने कहा कि वह अपनी मेहनत का रुपया किसी को नहीं देगा। 

यह सुनते ही दोनों आग बबूला हो गए। उन्होंने सुबाब को पीटना शुरू कर दिया। प्रधान के देवर ने सुबाब अली को चप्पल से पीटा। भाई को पिटता देख खुर्शीद बचाने आया तो उसे भी चप्पल से पीटा। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया। 
विज्ञापन


एसपी विनोद कुमार ने वीडियो का संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने प्रधान के देवर इसनोद अली को हिरासत में लिया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें