फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya: महंगा सोना...ग्राहकों ने खोज निकाला ऐसा तरीका, सस्ते के साथ आकर्षित इन गोल्ड आभूषणों की मांग

Sun, 27 Apr 2025 08:50 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सोना महंगा होने के बाद भी लोगों में अक्षय तृतीया पर खरीदारी को लेकर उत्साह है। अक्षय तृतीया से पूर्व जमकर लोग गहनों की बुकिंग करा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने सस्ता सोना खरीदने के लिए तरीका खोज निकाला है।
विज्ञापन
आभूषण देखते ग्राहक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय तृतीय का दिन शुभ कार्यों के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन लोग विवाह, गृह प्रवेश, नए व्यापार की शुरूआत करते हैं। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी करना भी शुभ मना गया है। अक्षय तृतीया से पहले सोना महंगा होने के बाद भी लोग इसकी खरीदारी को लेकर उत्साह दिखा रहे है। लोगों को हल्के वजन में घने दिखने वाले आभूषण पसंद आ रहें हैं। लोगों ने सोने के आभूषण की बुकिंग कराना शुरू कर दिया है। आचार्य अतुल कृष्ण द्विवेदी ने बताया कि 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


 

अक्षय तृतीया पर किसी भी शुभ कार्य करने के लिए अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। यहीं वजह है कि इस दिन लोग विवाह, गृह प्रवेश, नए व्यापार की शुरूआत सहित अन्य शुभ कार्यों को कराते हैं। इस तिथि पर अबूझ मुहूर्त होता है। इसके चलते किसी भी समय इस तिथि पर कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें-Agra : भीषण गर्मी के चलते डीएम का नया आदेश, इन स्कूलों का बदला गया समय; अब इतने बजे हो जाएगी छुट्टी

 


 

बजेगी शहनाई, होगी 250 से अधिक शादियां
30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर जनपद में 250 से अधिक शादियां होगी। इसको लेकर मैरिज होम और बैंड-बाजों की बुकिंग हो चुकी है। शादी के सीजन को लेकर बाजार में भी खरीददारी को लेकर रौनक दिखाई दे रही है। शादी वाले घरों में तैयारियां तेजी से चल रही है।

ये भी पढ़ें-UP: शादी का वादा कर कई वर्ष साथ रहा...फिर परिवार के साथ मिलकर किया ऐसा कांड, बर्बाद कर दी युवती की जिंदगी

 
विज्ञापन

स्वर्णकार सुमित वर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया से पहले सोने की आभूषणों की बुकिंग में तेजी आई है। सोना महंगा होने के बाद भी लोग आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। सोने की कीमत 1 लाख रुपये की करीब होने के बाद भी शादी वाले घरों में लोग सोने-चांदी के गहनों की बुकिंग करा रहे हैं। अक्षय तृतीया से पहले ग्राहकों पर सोने की महंगाई का असर दिखाई नहीं दे रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें