जर्जर भवनों को कंडम घोषित करें: एसपी
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पुलिस कप्तान ने कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को लंबित विवेचनाओं के पूर्ण करने और दंपति के साथ हुई लूट व मर्डर का खुलासा करने के निर्देश दिए।
मंगलवार की दोपहर अचानक पुलिस कप्तान राजेश एस ने कुरावली थाने का निरीक्षण किया। पुलिस कप्तान ने अभिलेखों के सही प्रकार से रख-रखाव के निर्देश दिए। हाईवे पर बढ़ रहे अपराधों पर लगाम कसने के लिए सख्त निगरानी करने को कहा। पुलिस कप्तान ने थाना परिसर का निरीक्षण करने के दौरान जर्जर भवनों को कंडम घोषित करने के साथ नवीन भवनों के निर्माण व चाहरदीवारी बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने को भी कहा। उन्होंने 24 अप्रैल को ग्राम करनपुर-गुलालपुर में हुई 21 वर्षीय युवक कौशलेंद्र पुत्र शिवनंदन सिंह की हत्या और 27 अप्रैल को थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित गंगाजमुनी खर्रा पुलिया के पास बाइक से पत्नी प्रभा के साथ जा रहे मनमोहन पुत्र हाकिम सिंह निवासी ग्राम नखतपुर थाना सकीट एटा से बाइक सवार लुटेरों द्वारा प्रभा को धमकाते हुए सोने की जंजीर व मंगलसूत्र लूटने के मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए।