फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, जाम और हंगामा

Tue, 23 May 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो की मौत, जाम और हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार को करहल और थाना कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसों में दो किशारों की दर्दनाक मौत हो गई। इटावा-आगरा हाइवे पर हुए हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर हंगामा किया। शव उठाने को लेकर पुलिस से झड़प भी हुई। अधिकारियों के समझाने के बाद जाम खुला।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के गांव खेड़ा महान निवासी रामगोपाल का 14 वर्षीय पुत्र पुनीत सब्जी बेंचकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मंगलवार को मीठेपुर बाजार में वह सब्जी बेचने के लिए गया था। सुबह करीब 11 बजे जब वह इटावा-आगरा नेशनल हाइवे पर सड़क सब्जी लिए खड़ा था। तभी इटावा की ओर से आ रहे ने उसे टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने जब शोर मचाया तो चालक ने ट्रक को पीछे किया जिससे पुनीत की पिछले पहिए के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं इस बीच कुछ लोगों ने बीच-बचाव करते हुए चालक को वहां से भगा दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने इटावा-आगरा मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद शव उठाने पहुंची पुलिस की भी परिवारीजनों व ग्रामीणों की झड़प हुई। करीब तीन घंटा तक मार्ग पर जाम लगा रहा। इस बीच सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। जाम खुलने के बाद मार्ग का आवागमन सुचारु हो पाया।
दूसरी घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के कचहरी रोड जाने वाले मार्ग पर हुई। मोहल्ला राजा का बाग निवासी अभिषेक पाल (14) वर्ष रोजाना की तरह साथी शिवम अवस्थी निवासी बालाजीपुरम के साथ टहलने के लिए कचहरी रोड पर गया था। दोनों जब आरसी महिला डिग्री कालेज के समीप पहुंचे तभी वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से आगरा ले जाते समय अभिषेक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पंचनामा होने के बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें