घोड़ों में ग्लैंडर्स व फारसी संक्रमण रोग फैलने के खतरे को देखते हुए जिले में पशुपालन विभाग भी अलर्ट हो गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के निर्देश पर जिले भर से घोड़े, टट्टुओं के 30 सैंपल जांच के लिए हरियाणा के हिसार भेजे गए हैं। पशु पालकों से सतर्कता बरतते हुए संक्रमित पशुओं से दूरी बनाए रखने की अपील की है।