फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान दलित ने लगाई नहर में छलांग

Tue, 16 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
पीड़ित परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कर्ज से परेशान गांव नगला बांक के एक दलित किसान के नहर में छलांग लगाकर जान देने की आशंका से परिवार में कोहराम मचा है। दोपहर से लापता किसान के कपड़े, जूते शिवसिंहपुर नहर किनारे मिले हैं। पुलिस गोताखोर लेकर उसकी तलाश में देर शाम तक जुटी रही, लेकिन कोई पता नहीं लगा।  
विज्ञापन


थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला बांक के चेतराम जाटव ने वर्ष 2013 में बैंक आफ इंडिया की मैनपुरी शाखा से फसल के लिए केसीसी से 1.50 लाख रुपये का लोन लिया था। फसल बर्बाद होने की वजह से वह लोन नहीं चुका सका था। सिर्फ एक साल का ही ब्याज जमा कर सका था। इसके बाद से लगातार फसल बर्बाद होने के कारण वह कर्ज में डूबता जा रहा था। इधर, मंगलवार दोपहर वह लापता हो गए। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान शिवसिंहपुर नहर पुल पर उनके कपड़े, जूते मिले। लोग उनके नहर में कूदकर जान देने की आशंका से सहम गए। सूचना पर वहां भीड़ जुट गई। पुलिस भी गोताखोर लेकर आई। देर शाम तक पुलिस गोताखोरों की मदद से चेतराम की तलाश में जुटी रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। एसओ ने बताया कि आशंका के आधार पर नहर में शव को तलाश किया जा रहा है। चेतराम के नहर में कूदकर जान देने की आशंका से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। उसके बेटे मुकेश ने भी आशंका जाहिर की है कि बैंक का कर्ज चुकता नहीं कर पाने से परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी की है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें