फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित किशोर की गोली मारकर हत्या

Wed, 01 Feb 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
दलित किशोर की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला रते में मंगलवार रात एक दलित किशोर प्रदीप (17) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान उसके साथी हरकेश यादव उर्फ छोटू को भी गोली लगी है। गंभीर हालत में उसे सैफई रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हरकेश और आरोपियों के बीच लेनदेन का विवाद था, साथ होने के कारण प्रदीप को भी गोली मार दी गई। घटना के संबंध में दो नामजद सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मकरंदपुर निवासी हरिकेश उर्फ छोटू यादव मंगलवार रात को दोस्त प्रदीप बाल्मीकि (17) निवासी गांव नगला रते के साथ कोतवाली क्षेत्र स्थित गोपीनाथ अड्डा पर बैठा हुआ था, तभी एक बोलेरो से थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव चंदीकरा निवासी सुरेंद्र और वीरेंद्र दुबे, अपने दो साथियों के साथ वहां आए। हरिकेश दोनों को पहले से जानता था और उनसे उसका रुपये का लेनदेन का विवाद भी चल रहा था। उनके बुलाने पर वह प्रदीप को साथ लेकर गाड़ी बैठ गया। इसके बाद सभी लोग गोपालपुर बंबा के समीप पहुंचे। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे इनके बीच विवाद हुआ और सुरेंद्र व उसके साथियों ने इन्हें गोली मार दी। दो गोली प्रदीप के सीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक गोली हरिकेश के पेट को छूते हुए निकल गई। दूसरी गोली जांघ में लगी। गोली लगने के बाद वह किसी तरह गाड़ी से उतरकर अंधेरे में छिप गया और फोन से परिवारीजनों को जानकारी दी। सूचना पर परिवारीजन पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। वहां प्रदीप का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने घायल हरिकेश को जिला अस्पताल भेजा, वहां चिकित्सक ने सैफई रेफर कर दिया। सीओ सिटी राजेश चौधरी ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच की जा रही है शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।

मृतक था परिवार में अकेला
 कोतवाली क्षेत्र के नगला रते निवासी मृतक प्रदीप बाल्मीकि के मां-बाप की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह परिवार में अकेला था, उसकी एक 10 वर्षीय बहन है जो वर्तमान में एक रिश्तेदार के यहां रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें