फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की ईंटों से कुचलकर हत्या

Mon, 20 Mar 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
भोजीपुरा के युवक की लालकुआं में हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव बिधूना मार्कण्डेय में वृद्ध की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे मोबाइल चोरी होने का विवाद बताया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बिधूना मार्कण्डेय निवासी अमर सिंह (55) की रविवार शाम को गांव निवासी अजब सिंह से मोबाइल चोरी होने को लेकर विवाद हो गया था। उक्त विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि गीतम, संजय, दीपेश और अजब सिंह ने वृद्ध पर ईंटों से हमला कर दिया। ग्रामीणों के बचाव करने के बावजूद आरोपी तब तक मारते रहे जब तक की अमर सिंह अधमरा नहीं हो गया। गंभीर हालत में अमर सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सैफई रेफर किया गया। सैफई से आगरा ले जाते समय सोमवार दोपहर करीब दो बजे वृद्ध की मौत हो गई। पुत्र आकाश की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें