फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल

Mon, 20 Mar 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
घायल युवक। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भरखनी। पचदेवरा थाने के लखनोर गांव में सोमवार को खेत से लौटते समय एक युवक को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। युवक ने गांव के दो लोगों के खिलाफ गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक को अस्पताल भेजा है। 
विज्ञापन


पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव लखनोर के मजरा पश्चिमी आंटा निवासी बबलू (21) सोमवार को खेतों पर गया था। दोपहर करीब दो बजे वह घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में उसे गांव के विमलेश  उर्फ छुट्टनी, आदर्श उर्फ हरेराम ने घेर कर गालीगलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर तमंचा निकाल लिया। तमंचा देख युवक बबलू भागने लगा। हमलावरों ने उस पर फायर कर दिया। पैर में छर्रे लगने से युवक घायल हो गया। पीड़ित ने यूपी-100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


पचदेवरा थानाध्यक्ष  शेर सिंह ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी हरेराम और छुट्टनी का कहना है कि सोमवार को वह जिला मुख्यालय हरदोई में थे। गांव की रंजिश में उन्हें फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें