फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या

Mon, 31 Oct 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना एलाऊ में दीपावली की रात घर में जुआ खेलते समय हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। सुबह जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया, वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव एलाऊ निवासी राकेश चौहान (40) दीपावली की रात परिवारीजनों को दूसरे कमरे में सुलाने के बाद कुछ लोगों के साथ घर में ही जुआ खेल रहा था। देर रात उसके साथ मौजूद लोगों ने राकेश की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी बाहर से दरवाजा बंद कर भाग गए। सुबह जागने पर जब पत्नी ने दरवाजा खोला तो राकेश की खून से लथपथ लाश कमरे में पड़ी हुई थी। एक हाथ कटा हुआ पड़ा था, वहीं शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से किए गए वार के निशान थे। ताश पत्ते भी वहां पड़े हुए मिले हैं। सूचना मिलने के बाद एएसपी शिष्यपाल सिंह और सीओ राजेश चौधरी मौके पर पहुंच गए। पत्नी और पुत्री से घटना के बारे में जानकारी ली।
परिवारीजनों के मुताबिक रात मृतक ने उन्हें दूसरे कमरे में सोने को कहा था। वह कुछ लोगों के साथ घर में जुआ खेल रहे थे। हत्या करने वाले कौन हैं इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जिस कमरे में जुआ होने की बात कही जा रही है। उस कमरे में रखे बक्से खुले हुए थे। सामान बिखरा हुआ था। वहां किसी ने हत्या की इस घटना को लूट की घटना दिखाने की कोशिश भी की, मगर पुलिस ने लूट जैसी किसी भी घटना को सिरे से नकार दिया। पुलिस को मौके पर ताश की नई गड्डी भी पड़ी मिली। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही हत्या करने वाले सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
शिष्यपाल सिंह, एएसपी मैनपुरी
 
मृतक की हुई है दूसरी शादी
अजीतगंज। मृतक राकेश की शादी वर्ष 2009 में हुई थी। मगर दो माह बाद ही तलाक हो गया था। इसके कुछ माह बाद आगरा निवासी दो बच्चों की मां सुमन से शादी रचा ली। पत्नी सुमन की मानें तो वह 2005 से राकेश के संपर्क में थी। उसके और मृतक की नजदीकियों के चलते ही पहली पत्नी से तलाक हुआ था।
डाग स्क्वैड की टीम पहुंची
अजीतगंज। गांव एलाऊ में घटनास्थल की जांच के लिए डाग स्क्वैड और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने कमरे से नमूने लिए। वहीं डाग स्क्वैड ने आसपास के क्षेत्र में सुरागकशी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें