फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, 17 घायल

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी से आगरा की ओर जा रही डग्गामार बस पीछे से एक ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। तेज गति से पीछे से ट्राली में टकराई बस में सवार एक होमगार्ड समेत दो की मौत हो गई। जबकि 17 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो गंभीर घायलों को आगरा रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद प्राइवेट बस के चालक और कंडक्टर का कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे मैनपुरी-आगरा रोड पर ग्राम जरामई के समीप मैनपुरी से आगरा जा रही डग्गामार बस पीछे से आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। बस में सवार यात्रियों के अनुसार चालक बस को बेहद तेजी से चला रहा था। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि डग्गामार बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्राली के पिछले हिस्से के भी परखच्चे उड़ गए। डग्गामार बस में सवार होमगार्ड रामेश्वर दयाल (55) निवासी श्रंगारपुर थाना बिछवां और पूर्व सैनिक दफेदार राजपूत (52) निवासी नगला बलू थाना एलाऊ, हाल निवासी ईशन नदी तिराहे की मौत हो गई। होमगार्ड रामेश्वरदयाल थाना दन्नाहार में तैनात थे और ड्यूटी के लिए बस से दन्नाहार जा रहे थे। दफेदार राजपूत सेना से रिटायर होने के बाद आगरा में नौकरी करने लगे थे और दो दिन की छुट्टी काटकर बस से आगरा जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां रामेश्वर और दफेदार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 17 घायलों में से सचिन 25 निवासी कमलपुर भोगांव और अनवर हसन निवासी गढ़िया फीरोजाबाद को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। डग्गामार बस के चालक और कंडक्टर का कोई पता नहीं चल सका है। वहीं ट्रैक्टर चालक भी मौके से भाग गया। सीओ सिटी बीपी सिंह ने बताया कि हादसे में दो की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें