फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में तोड़फोड़ कर की लूटपाट

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम फास्ट फूड की दुकान पर कुछ युवकों ने जमकर तोड़फोड़ की। यही नहीं दुकान के गल्ले में रखा कैश भी लूट ले गए। विवाद की शुरूआत फास्ट फूड का स्वाद अच्छा न होने की शिकायत करने पर हुई। दुकान मालिक के साथियों के एकत्र होने पर तोड़फोन करने वाले युवक बाइक छोड़कर भाग गए। खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन

नगर के देवी रोड निवासी पप्पू गुप्ता स्टेशन रोड पर फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं। पप्पू के अनुसार शुक्रवार की शाम 6:30 बजे के लगभग एक युवक पेटीज खाने आया। युवक ने पेटीज का स्वाद सही न होने की बात कही। पप्पू ने पेटीज फेंकने को कहा तो युवक चला गया। कुछ देर में युवक 10-12 बाइकों से अपने 20 साथियों के साथ वहां पहुंच गया। युवकों के हाथ में डंडे और सरिया थीं। आते ही युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पप्पू के अनुसार युवक दुकान के गल्ले से 15 हजार रुपये की नकदी भी लूट ले गए। पप्पू और उसके साथियों का दबाव बढ़ते देख आरोपी एक बाइक छोड़कर भाग गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवकों द्वारा मौके पर छोड़ी गई बाइक को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें