फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंधों के चलते युवक की पीटकर हत्या

Sun, 11 Dec 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
भोजीपुरा के युवक की लालकुआं में हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव अहिरवा में रविवार शाम को प्रेम संबंधों के चलते युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक के पिता ने गांव निवासी पांच लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव अहिरवा का रहने वाले सौरभ (18) पुत्र मदन मोहन कठेरिया के गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध थे। युवती भी उसी के समाज की थी। शाम करीब चार बजे युवती और सौरभ गांव के बाहर खेत में मौजूद थे। तभी युवती के परिवारीजनों ने उन्हें पकड़ लिया। आरोप है कि इस दौरान युवक को लात-घूसों और डंडों से बुरी तरह से पीटने लगे। इस दौरान चीख पुकार की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। वहां युवक को बचाने के प्रयास भी किए, मगर तब सौरभ मरणासन्न हो गया था। मारपीट करने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। जानकारी होने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पिता उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता मदन मोहन का आरोप है कि गांव निवासी पांच लोगों ने पुत्र की पीट पीटकर हत्या की है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। परिवारीजनों की तहरीर पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें