फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ को वाहन ने रौंदा, मौत

Sun, 22 Jan 2017 10:55 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
मृत
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित मुबारकगंज चौराहे पर रविवार की सुबह एक 45 वर्षीय अधेड़ को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने रौंद दिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत अधेड़ की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।      
विज्ञापन


हादसा रविवार सुबह लगभग 11 बजे का है। नेशनल हाईवे के मुबारकगंज चौराहे पर एक अधेड़ लखनऊ की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही एक चार पहिया वाहन ने अधेड़ को जोर की टक्कर मारी और रौंदते हुए भाग निकली।

मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अधेड़ को जिला अस्पताल भेजवाया। सत्तीचौरा चौकी प्रभारी उपेन्द्र सिंह ने बताया कि घायल अधेड़ को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है और न ही टक्कर मारने वाले वाहन का पता चल सका है। संबंधित चौकी पुलिस ने शव को पोस्टामार्टम के लिए भेजवा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें