फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पेड़ से टकराई, मां-बेटी की मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिकअप में बैठी मां बेटी की मौत हो गई। चार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना घिरोर क्षेत्र के ग्राम बड़ाहार निवासी यूनुस की पत्नी शांति (25) के हाथ में फ्रेक्चर हो गया था। परिवारीजन थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम छाछा में हाथ को सही कराने के लिए इलाज करा रहे थे। शुक्रवार को यूनुस पिकअप से अपने पांच वर्षीय पुत्र साजिद, भाई बादशाह (35), बादशाह की पत्नी फातिमा (28), पुत्री रेशमा (10) के साथ छाछा जा रहे थे। सुबह 9:30 बजे के लगभग जब गाड़ी थाना कोतवाली क्षेत्र में मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर ग्राम गढ़िया के समीप पहुंची तभी अनियंत्रित होकर पिकअप पेड़ से टकरा गई। जानकारी पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। रेशमा की मौके पर ही मौत हो गई।
सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां कुछ देर उपचार के बाद फातिमा की भी मौत हो गई। यूनुस और बादशाह की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। घर में दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें