फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला आंध्रा में दो घंटे तक ताबड़तोड़ फायरिंग

Sun, 27 Mar 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
शनिवार रात को थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम नगला आंध्रा में गाली देने से रोकने पर प्रधान पति और उसके विरोधियों के बीच दो घंटे तक फायरिंग हुई। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक फायरिंग बंद हो गई थी। इस मामले में अभी किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन

नगला आंध्रा में 24 मार्च को गांव में ही चाय बेचने वाले राहुल का गांव के ही अनुज व पिंटू से लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने दोनों को पकड़कर शांतिभंग करने में चालान कर दिया। घटना के समय मंगल सिंह राहुल पक्ष को गाली दे रहा था। राहुल ग्राम प्रधान पति जगमोहन का समर्थक है। उसी समय जगमोहन वहां से गुजर रहा था और उसने मंगल सिंह को गाली देने से मना किया, इसी बीच किसी ने उस पर फायर कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और फायरिंग शुरू हो गई। रविवार देर शाम तक किसी भी पक्ष ने घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी थी। एसओ औंछा का कहना है कि गांव में फायरिंग की सूचना मिली थी लेकिन किसी भी पक्ष ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

                                                          
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें