फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला लापता बालक का शव

Wed, 10 Aug 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
बालक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 चौकी क्षेत्र के ग्राम भवानीगढ़ के विद्यालय से कक्षा एक के लापता छात्र का शव बुधवार को खेतों में मिला। बालक पिछले काफी समय से लापता था। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


जिला कन्नौज के थाना विष्णुगढ़ के ग्राम कुशालपुर कैरदा निवासी संतराम के चार बच्चे गांव से करीब दो किमी दूर ग्राम भवानीगढ़ के महर्षि दयानंद जूनियर हाई स्कूल में पढ़ने जाते थे। वो पैदल ही घर से स्कूल आते जाते थे। 25 जुलाई को शिवम, आकाश, विकास और पुत्री पूजा विद्यालय गए। मिड-डे मील में नौ वर्षीय विकास कहीं दिखाई नहीं दिया तो छात्रों ने अध्यापकों को सूचना दी। शिक्षकों ने परिवारीजनों को फोन पर अवगत कराया। तब से बच्चे को तलाश कर रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व डॉग स्क्वैड की टीम ने भी स्कूल का निरीक्षण किया था। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। बुधवार को शाम छह बजे खेत से चारा काटने गए किसान ने खेत में एक बच्चे का शव देखा। मौके पर कंकाल ही था। हड्डियों पर कुछ मांस बचा था। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में फोर्स पहुंच गई। शव विद्यालय से करीब पांच सौ मीटर दूर पूर्व की ओर कन्नौज जनपद के थाना विष्णुगढ़ के निधौली गांव के एक बाजरे के खेत में मिला। इसके चलते मौके पर कन्नौज पुलिस भी पहुंच गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें