फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ चचेरे भाई ने की दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 17 May 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
rohtak rape
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को चचेरे भाई ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़ित थाने पहुंचा तो पुलिस मामले को छिपाती रही। दबाव बनाकर परिवारीजनों से मारपीट की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह कक्षा 11 की छात्रा घर में अकेली थी। मां बाप किसी कार्य से मैनपुरी गए थे। तभी चचेरा भाई दीवार फांदकर घर में घुस आया। उसने किशोरी का मुंह बंद कर उसे कमरे में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस बीच किशोरी ने मुंह से हाथ हटते ही चीख पुकार शुरू कर दी। जिसे सुनकर भाई आ गया। दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से वह छत के रास्ते घर में घुस आया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गया। सूचना दिए जाने के बाद यूपी 100 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। किशोरी के पिता ने थाने जाकर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की कोशिश की तहरीर दी। पुलिस ने कंप्यूटर पर मामला भी दर्ज कर लिया था। तभी एक फोन काल के बाद किशोरी के पिता पर दबाव बनाया जाने लगा। इसके बाद पुलिस ने किशोरी के पिता पर दबाव बनाकर घर में घुसकर मारपीट किए जाने की तहरीर लेकर आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता के साथ उसका दादा भी आया था जो कि थाने में चौकीदार है।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में नहीं है अगर ऐसा कुछ किया गया तो मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  - राजेश एस, एसपी मैनपुरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें