फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा स्वामी से बदमाशों ने मांगी चौथ

Wed, 17 May 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
अपराध - फोटो : desk
विज्ञापन

विज्ञापन
बोंदर रोड पर भट्ठा संचालक  पुत्र से बदमाशों ने रंगदारी करते हुए चौथ मांगी। चौथ न देने पर मारपीट की गई। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

बोंदर रोड पर संचालित भट्ठे पर छोटे, विक्रम, बबलू और होती पहुंचे। उस समय भट्ठे पर अमित कुमार पुत्र सुभाष चंद्र मौजूद था। उक्त लोगाें ने अमित से 20 हजार रुपये की चौथ मांगी। चौथ न देने पर भट्ठा संचालित न करने देने की धमकी दी। अमित ने चौथ देने से इंकार कर दिया। इस पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक आरोपी विक्रम को दबोच लिया। जबकि तीन अन्य आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढे़। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला चौथ बसूली से जुड़ा हुआ नहीं है।
विज्ञापन


मामला मामूली मारपीट से जुड़ा हुआ है। किसी बात पर विवाद होने पर आरोपियों ने अमित को थप्पड़ मार दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही शेष आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें