कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में किराए पर रह रहे किशोर को अपने से बड़ी उम्र की महिला से प्यार करना भारी पड़ गया। घरवालों को जानकारी होते ही महिला ने किशोर पर छेड़खानी का आरोप लगा उसे पीट दिया। अगवा किए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। वहां कुछ देर बाद दोना के बीच समझौता हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला का पति दैनिक मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। करीब पांच वर्ष पूर्व एक लड़का मकान में किराए पर रहने आया। तीन वर्ष पूर्व महिला के किशोर के साथ विवाहेत्तर संबंध हो गए। कुछ समय पूर्व लड़के परिवारीजनों को इस बात की जानकारी हुई तो वह उससे मकान छोड़ने की बात कही। इसकी जानकारी होते ही महिला ने विरोध किया।
रविवार सुबह लड़के पर छेड़खानी का आरोप लगाकर मायके पक्ष के लोग बुला लिए। लड़के को पीटकर अधमरा कर दिया। इस बीच किसी ने पुलिस को युवक को अगवा किए जाने की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। दोनों पक्ष समझौता हो गया।