फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते दरोगा को एंटी करप्शन ब्यूरो ने दबोचा

Thu, 20 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
आरोपी दरोगा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना कुर्रा में तैनात दरोगा को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगेहाथ 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। दरोगा ने जानलेवा हमले के मामले में नामजद का नाम निकालने के लिए 70 हजार की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित की शिकायत पर गुरुवार को स्टेशन रोड पर एक मैरिज होम के समीप टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दरोगा को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला दूंदे निवासी रामकुबेर ने गांव जयसिंहपुर निवासी राजेश कुमार यादव व एक अन्य के खिलाफ करीब चार माह पूर्व जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया था। इस मामले की जांच थाना कुर्रा में तैनात दरोगा शिवसेवक वाजपेयी को सौंपी गई। पीड़ित राजेश ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मामले को खत्म करने के लिए दरोगा ने 70 हजार रुपये की मांग की। इस पर असमर्थता जाहिर की। दरोगा के दबाव बनाने पर वह पैसे देने के लिए राजी हो गया। इसकी जानकारी उसने पहले ही एंटी करप्शन ब्यूरो आगरा को दी। इस पर बुधवार देर रात ही टीम मैनपुरी पहुंच गई थी।
तय योजना के अनुसार राजेश कुमार यादव स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम के समीप दरोगा को 50 हजार रुपये पहली किस्त के रूप में देने पहुंचा। उसके साथ इंस्पेक्टर भइया लाल के नेतृत्व में टीम भी पहुंच गई। दोपहर करीब 12:30 बजे राजेश ने जैसे ही दरोगा को हजार के नोट थमाए टीम ने उसे दबोच लिया। पकड़े गए दरोगा को लेकर टीम थाना कोतवाली पहुंच गई। सूचना मिलते ही एएसपी दिगंबर कुशवाह कोतवाली पहुंचे। मामले की जानकारी लेने के बाद वहां से चले गए। टीम ने रुपये जब्त करने के साथ ही कोतवाली में मामला दर्ज कराया। देर शाम दरोगा को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता की जानकारी पर टीम ने दरोगा को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

भइया लाल, इंस्पेक्टर एंटी करप्शन ब्यूरो आगरा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें