फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पुरैया में जीत के जश्न में फायरिंग

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। विकास खंड बेवर के ग्राम पुरैया में रविवार की देर रात प्रधानी की जीत के जश्न में जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग से पूरे गांव में दहशत है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

ग्रामसभा पुरैय्या में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रवीन कुमार यादव ने गांव में चुनाव जीतने के बाद दावत का कार्यक्रम रखा था। इसमें प्रधान ने डीजे लगवाया था। सब कुछ आराम से चल रहा था। आरोप है कि तभी प्रधान के समर्थकों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इससे गांव में दहशत फैल गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने 100नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को फायरिंग करने वाले नहीं मिले। पुलिस ने डीजे को बंद करा दिया। फायरिंग किसने की इसकी जानकारी कोई ग्रामीण नहीं दे सका। वहीं नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रवीन कुमार ने बताया कि गांव में दावत का कार्यक्रम था। फायरिंग की बात को उन्होंने झूठा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें