फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बालिका में मारी टक्कर, मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल(मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तेजगति में आ रहे कार चालक ने ननिहाल में रह रही बालिका शीतल (6) को टक्कर मार दी, मौके पर ही बालिका की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने कार रोककर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया, साथ ही कार में बैठे लोगों के साथ मारपीट कर नकदी और सामान लूट लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

जनपद आगरा के थाना बाह क्षेत्र के ग्राम भदौरियापुरा निवासी सोनू की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई। उनकी छह वर्षीय पुत्री शीतल थाना बरनाहल क्षेत्र के ग्राम सुनूपुरा में मामा आनंद सिंह राजावत के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है। आनंद सिंह राजस्थान में किसी फैक्ट्री में काम करते हैं। शुक्रवार को आनंद राजस्थान जा रहे थे। उन्हें छोड़ने परिवार के अन्य लोग गांव के बाहर तक गए और वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़ी शीतल को नवाटेढ़ा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही नीली बत्ती लगी बिना नंबर की कार ने टक्कर मार दी। इससे शीतल की मौके पर ही मौत हो गई।
आक्रोशित ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने कार रोककर उसमें बैठे लोगों के साथ मारपीट कर नकदी और सामान लूट लिया और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया। कार में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम ज्ञान प्रसाद निवासी जाटवान मोहल्ला थाना बरनाहल बताया। उन्होंने बताया कि वह आगरा में एक सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। शुक्रवार को पुत्रवधू वर्षा देवी को दवा दिलाने करहल आ रहे थे। कार में उनका पुत्र विवेक, पत्नी मालती और मां माया देवी भी बैठी थीं। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर 10 हजार की नकदी और सामान लूट लिया। इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें