फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ग्राम पंचायत अधिकारी की मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को टाटा मैजिक की टक्कर से घायल हुए ग्राम पंचायत अधिकारी की शनिवार की रात मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। अंतिम संस्कार में सीडीओ और डीडीओ भी गांव पहुंचे। ग्राम पंचायत अधिकारी की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम नगला मंगली निवासी ज्ञान सिंह (59) वर्तमान में नगर के कचहरी रोड पर मकान बनाकर निवास करते थे। उनकी तैनाती विकास खंड बेवर की ग्राम पंचायत तिगवां एवं अन्य ग्राम पंचायतों में थी। 14 अगस्त की सुबह वह बाइक से बेवर जा रहे थे। जब थाना कोतवाली क्षेत्र में जेल चौराहे के समीप पहुंचे तभी पीछे से आई टाटा मैजिक के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर से ज्ञान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में ज्ञान सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए आगरा रेफर कर दिया। परिवारीजन आगरा के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां इलाज के दौरान हालत में सुधार होते न देख परिवारीजन उन्हें दिल्ली ले जा रहे थे। रास्ते में ही शनिवार की रात उनकी मौत हो गई। परिवारीजन शव को मैनपुरी लाए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शव परिवारीजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। पैतृक गांव नगला मंगली में उनके अंतिम संस्कार में सीडीओ अनुराग पटेल और डीडीओ जेएन कुरील सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंचे। ग्राम पंचायत अधिकारी की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें