फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने किया था बालिका से दुष्कर्म

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कुर्रा के एक गांव में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले का खुलासा बुधवार को पुलिस ने कर दिया। इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले कोई और नहीं बच्ची का सगा चाचा और उसका दोस्त निकले। पुलिस ने मंगलवार देर शाम दोनों को हिरासत में ले लिया। वहीं अपना जुर्म कबूलने के बाद दोनों को थाने पर ही रखा गया। गुरुवार को दोनों को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को कुर्रा क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची का शव खेत में पड़ा मिला था। उसकी दुष्कर्म के बाद मुंह में मिट्टी भरकर हत्या की गई थी। बच्ची के साथ की गई हैवानियत से लोगों के साथ ही पुलिस महकमा तक हिल गया था। मौके पर एसपी श्रीकांत सिंह भी पहुंच गए थे। घटना के दो दिन बाद मंगलवार तक पुलिस ने गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनसे मिली जानकारी पर मंगलवार देर रात पुलिस ने बच्ची के चाचा (14) को हिरासत में ले लिया।
पुलिस पूछताछ में पहले तो वह कुछ नहीं बोला। सख्ती से पूछताछ से पूछने पर वह टूट गया। उसने बताया कि वह और उसका दोस्त  कसबा के ही एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ते हैं। उसने बताया कि पहले दोनों लोग गांव की एक दुकान पर पहुंचे वहां उन्होंने एक बिस्कुट का पैकेट खरीदकर बच्ची को दिया। इसके बाद वह बच्ची को दूसरा पैकेट दिलाने की कहकर अपने साथ ले गए। दोनों बच्ची को लेकर गांव के बाहर खाली पड़े भूसे के कूपे में ले गए। वहां पहले दोस्त ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची बेहोश हो गई। इसके बाद बच्ची से बेहोशी की हालत में ही उसके चाचा ने रेप किया। बच्ची कहीं किसी को बता न दे इसके लिए उन्होंने वहीं पर उसकी हत्या कर दी और शव छिपा दिया। बच्ची के चाचा ने बताया कि इसके बाद शनिवार शाम को दोनों लोग फिर से भूसे के कूपे पर गए और वहां से शव निकालकर सरसों के खेत में डाल दिया। वहीं उन्होंने खेत की मिट्टी बच्ची के मुंह और नाक में भर दी। ताकि लगे कि घटनाक्रम यहीं का है। इसके बाद रविवार दोपहर बच्ची का शव खेत में मिला। पुलिस ने बच्ची के चाचा के दोस्त दोस्त को भी हिरासत में ले लिया। दोनों को गुरुवार को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें