रविवार रात थाना पुलिस ने गोवंश लादकर गोकशी के लिए ले जा रहीं दो डीसीएम वाहनों को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर एक डीसीएम चालक भागने लगा इससे वो अनियंत्रित होकर पलट गई। डीसीएम पलटने से आधा दर्जन से अधिक गोवंश मर गए जिन्हें थाना पुलिस ने रात में ही दफना दिया। पकड़े गए 16 गोवंशों को एक ही व्यक्ति की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
पुलिस ने सूचना पर रविवार रात एक डीसीएम का पीछा किया तो दोनों वाहन जीटी रोड स्थित केसी पेट्रोल पंप के सामने से देवीनगर जाने वाले मार्ग पर मुड़ गए। पुलिस के पीछा करने पर ग्राम देवीनगर के निकट अशोकपुर माइनर के निकट डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद दोनों डीसीएम में सवार गो-तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर खेतों में भाग गए। डीसीएम पलटने से डीसीएम में मुंह, पैर बांधकर भरे आधा दर्जन से अधिक गोवंश मर गए। थाना पुलिस ने दोनों वाहनों में बंाधकर भरे गए 16 जीवित गोवंश को मुक्त कराया। हालांकि मामला ये भी उठ रहा है जिसे गोवंश दिए हैं उसे पहले भी गोवंश सौंपे गए थे। बार-बार एक की व्यक्ति की सुपुर्दगी में करने से पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
चौकी इंचार्ज ने मोबाइल छीना
कुरावली। गोवंश बरामदगी के बाद रात में मौके पर गोवंश दफनाने की रिकार्डिंग कर रहे एक व्यक्ति से चौकी इंचार्ज जमालपुर रामप्रवेश यादव ने मोबाइल छीन लिया। उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने मामले की जांच सीओ कुरावली को सौंपी है।