फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशियर से लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार

Sun, 24 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में 14 दिन पूर्व पेट्रेाल पंप के कैशियर से लूट के एक आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। वहीं अन्य दो आरोपी सैफई में गिरफ्तार कर लिए गए।  
विज्ञापन


किशनी थाना क्षेत्र में 11 अप्रैल की सुबह पेट्रोल पंप का कैश बैंक में जमा करने जा रहे कैशियर से बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलाह दिखाकर 8.50 लाख रुपये लूट लिए थे। थाना पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार सुबह पुलिस ने ग्राम पतारा के समीप थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम मूलुपुरा निवासी ऋषि यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से लूटे गए 22000 लूट में प्रयुक्त अपाचे, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने और थाना करहल थाना क्षेत्र के नगला सेवाराम निवासी सौरभ, बंटू ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इंस्पेक्टर कुरावली ने बताया कि दोनों आरोपी सौरभ और बंटू दो दिन पूर्व सैफई में चेकिंग के दौरान पकड़ लिए थे। दोनों जेल में हैं। जल्द ही पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर लूटी गई नकदी बरामद कर लेगी। पुलिस ने ऋषि यादव को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें