फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला किशोर का शव

Sun, 24 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
शव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ग्राम चौहानपुर में एक 15 वर्षीय किशोर का शव रविवार सुबह खेत में पेड़ पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं डॉग स्क्वैड ने घटनास्थल से सबूत जुटाने के प्रयास किए।
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम चौहानपुर निवासी रामू (15) शनिवार रात को खेत पर भूसा लेने गया था। रात करीब दस बजे वो पैदल घर आ रहा था। तभी रास्ते में कहीं गायब हो गया। सुबह ग्रामीणों ने परिवारीजनों को उसके खेत में पेड़ से लटकने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उसे पेड़ से उतारा। मौके पर पहुंची डॉग स्क्वैड ने घटनास्थल पर करीब एक घंटा तक सबूत  की तलाश की। लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग सके। परिवारीजनों का आरोप है कि रामू की हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है। हालांकि तहरीर में किसी को नामजद नहीं किया गया है। थाना पुलिस ने गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति को थाने में लाकर पूछताछ की। दो किशोरियों से भी पुलिस ने पूछताछ की जिन्हें बाद में थाने से छोड़ दिया गया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें