फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर का चोरों ने चटकाया ताला

Tue, 26 Jul 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र की ब्रज कालोनी स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह पड़ोसियों ने चोरी की सूचना गृहस्वामी और चौकी पुलिस को दी। कुछ दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल दंपति का आगरा में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


थाना घिरोर क्षेत्र के नगला आशा निवासी चंद्रवीर सिंह करीब छह वर्षों से कोतवाली क्षेत्र स्थित ब्रज कालोनी में मकान बनाकर रह रहे हैं। दो दिन पूर्व थाना दन्नाहार क्षेत्र में गांव जरामई के समीप कार की टक्कर में पत्नी सुधा, भांजा यश और मुनेश निवासी गांव गढ़ेरी निवासी थाना कोतवाली गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी का उपचार आगरा में चल रहा है। चंद्रवीर का मकान बंद था। इसी का फायदा उठाकर सोमवार रात चोरों ने मकान के ताले तोड़कर कमरों में रखे लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। सुबह पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे देखकर चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रिश्तेदार भी घर आ गए। देर शाम तक उक्त मामले में गृहस्वामी की गैर मौजूदगी में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें