फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पशु चोर बाइक व असलाह समेत गिरफ्तार

Tue, 26 Jul 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 थाना एलाऊ पुलिस ने मंगलवार सुबह एक सूचना पर पिकअप में पशु चोरी कर ले जा रहे दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध असलाह और बाइकें बरामद हुईं। कार्रवाई के दौरान पिकअप में सवार पांच चोर पुलिस को देखकर भाग गए। 
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रोहला में सोमवार रात को पशु चोरों ने एक भैंस चोरी कर ली थी। मंगलवार सुबह थानाध्यक्ष मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम के साथ दयारामपुर के समीप छुपकर चोरों का इंतजार करने लगे। करीब 7:45 बजे पिकअप आती देख पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक गाड़ी को भगाने लगा जिसे पीछा कर पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पिकअप में बैठे पांच लोग पुलिस को चकमा देकर भाग गए। थानाध्यक्ष ने चालक कुंवरवान अली उर्फ गुड्डू निवासी बेवर रोड भोगांव और इंदल जाटव निवासी रतनपुर बरा थाना एलाऊ को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक-एक तमंचा और पिकअप में लादकर रखी चोरी की दो बाइकें और भैंस बरामद की। पकडे़ गए पशु चोरों की निशानदेही थाना भोगांव क्षेत्र के गांव गोविंदेपुर निवासी परवेंद्र यादव के नलकूप से चोरी की दो बाइकें बरामद कीं। 
सीओ सिटी शिष्यपाल सिंह ने बताया कि चोरों ने भागे हुए साथियों के नाम परवेंद्र यादव, दीपेंद्र यादव निवासी गोविंदेपुर भोगांव, ओमकार लोधी निवासी कौतपुर थाना भोगांव, योगेंद्र उर्फ करु निवासी नयागांव थाना बेवर और हरीबाबू निवासी रोहिला थाना एलाऊ बताया है। यह लोग चोरी की बाइकें रुई मेला में बेच देते थे। एसपी ने टीम के गुडवर्क पर पांच हजार रुपये देने की घोषणा भी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें