फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: क्रिकेट छात्रावास के खिलाड़ी शौर्य सिंह का प्रदेश टीम में चयन

Wed, 04 Nov 2026 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 16 प्रशिक्षक अमित यादव और सुरेंद्र यादव के साथ शौर्य सिंह। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के क्रिकेट छात्रावास के खिलाड़ी शौर्य सिंह का प्रतिभा के दम पर उत्तर प्रदेश की अंडर-14 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में आयोजित होने वाली अंडर-19 स्कूल्स नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में 11 से 17 नवंबर तक अंडर-19 स्कूल्स नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का चयन किया गया है। इसमें क्रिकेट छात्रावास के मध्यम गति के तेज गेंदबाज शौर्य सिंह को भी जगह मिली है।
वह प्रशिक्षक अमित यादव के मार्गदर्शन में खेल की बारीकियां सीख रहे हैं। शौर्य की उपलब्धि पर क्रिकेट प्रशिक्षक अमित यादव, खेलो इंडिया प्रशिक्षक सुरेंद्र यादव, हॉकी प्रशिक्षक संजीव कुमार और लिपिक दीपांशु ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें