फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: एनसीसी शिविर में कैडेट्स को मिला शस्त्र प्रशिक्षण

Wed, 04 Nov 2026 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 37 एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को प्रशिक्षण देते अधिकारी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मैनपुरी। चौधरी सूरज सिंह डिग्री कॉलेज, जागीर में 10 दिवसीय एनसीसी शिविर का आयोजन चल रहा है। मंगलवार को शिविर में कैडेट्स को शस्त्र प्रशिक्षण दिया गया। इस शिविर का आयोजन कर्नल विकास गुप्ता (शौर्य चक्र) के तत्वावधान में किया जा रहा है। सूबेदार मेजर अशोक कुमार इसकी देखरेख कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्र के दौरान सूबेदार मुकेश कुमार, नायब दिनेश यादव और बीएचएम तरसेम ने कैडेट्स को शस्त्रों की जानकारी दी। उन्होंने शस्त्रों की बनावट, उनके विभिन्न भागों और उपयोग के बारे में बताया। कैडेट्स को हथियारों के रखरखाव और सुरक्षित ढंग से संभालने के तरीके सिखाए गए। सुरक्षा नियमों का पालन करने और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया गया। फायरिंग के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट विजय सिंह यादव, लेफ्टिनेंट अभय प्रताप सिंह, सेकंड ऑफिसर प्रदीप कुमार, सेकंड ऑफिसर सौरभ चंद्र अवस्थी, सेकंड ऑफिसर विनय कुमार, सीटीओ अवनीश वर्मा और सीटीओ डॉ. बलवीर सिंह बघेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें