फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के ढाई वर्ष में ही राहें हो गईं जुदा, कोर्ट से हुए अलग; मजह इतनी सी थी बात... कोई समझने को तैयार नहीं

Tue, 09 Jul 2024 04:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

शादी के ढाई वर्ष में ही दंपती की राहें जुदा हो गईं। कोर्ट से अलग हुए। मीडिएशन सेंटर में भी समझौता न हो सका। दो लाख रुपय में समझौता हुआ। 
विज्ञापन
women demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मीडिएशन सेंटर में दंपती के विवाद में हुई सुनवाई में आपस में बात नहीं बनने पर दंपती एक दूसरे से अलग हो गए। उनके बीच दो लाख रुपये में समझौता हुआ। दो लाख रुपये के समझौते पर पति से पत्नी अलग हो गई। मीडिएटर वीरपाल सिंह राठौर ने अपनी रिपोर्ट थाना कोतवाली सहित संबंधित न्यायालय में भेजी है।

विज्ञापन


थाना कोतवाली के उददैतपुर अभई की रहने पाली प्रियंका की शादी 21 फरवरी 2022 को नीलेश निवासी उदयपुर खुर्द थाना ऊसराहार जिला इटावा के साथ हुई थी। प्रियंका के 18 महीने की पुत्री सिद्धि है। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नीलेश सहित ससुराल के लोगों ने प्रियंका को 12 मार्च 2024 को घर से निकाल दिया। 

प्रियंका के पिता संतोष कुमार ने पति नीलेश, देवर टिंकू, सास विमलादेवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। नीलेश ने सीजेएम न्यायालय से अपनी जमानत करा ली। सीजेएम नम्रता सिंह ने दंपती के बीच समझौता कराने के लिए फाइल को मीडिएशन सेंटर में भेज दिया। 
विज्ञापन

 
मीडिएटर वीरपाल सिंह राठौर ने दंपती के बीच समझौता कराने के लिए कई तारीखें देकर प्रयास किया, लेकिन समझौता नहीं हो सका। दंपती एक साथ रहने को राजी नहीं हुए। उनके बीच दो लाख रुपये का समझौता हुआ। दो लाख रुपये के समझौते पर नीलेश से प्रियंका अलग हो गई। मीडिएटर वीरपाल सिंह राठौर ने अपनी रिपोर्ट थाना कोतवाली सहित सीजेएम न्यायालय में भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें