फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: PWD कार्यालय में बाबू को पीटा...ठेकेदार ने कुर्सी से खींचकर जमीन पर पटका, फिर किया ऐसा हश्र; देखें वीडियो

Wed, 06 Aug 2025 07:22 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पीडब्ल्यूडी कार्यालय में घुसकर ठेकेदार ने बड़े बाबू से मारपीट कर दी। इससे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी कार्यालय में मारपीट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के पीडब्ल्यूडी कार्यालय में बुधवार को एक ठेकेदार ने बडे़ बाबू को कुर्सी से खींच कर पीटना शुरू कर दिया। दोनों के बीच मारपीट होता देख वहां अन्य कर्मी घबरा गए। बीच बचाव कर किसी तरह से दोनों को अलग कराया। कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता निर्माण खंड तृतीय के कार्यालय में तैनात बडे़ बाबू बबलू कुमार बुधवार की शाम को विभागीय कार्य कर रहे थे। तभी वहां राधा रमन रोड आवास विकास का रहने वाला ठेकेदार आ गया। बबलू से पूछा कि उसका बिल भुगतान के लिए दे दिया है। बबलू ने कहा कि बिल अंतर की जांच के लिए अवर अभियंता के पास है। इतना सुनते ही ठेकेदार बौखला गया और बबलू को जातिसूचक गालियां देने लगा। 

 
Trending Videos

मना करने पर बडे़ बाबू को कुर्सी से खींच कर कार्यालय में ही पीटना शुरू कर दिया। कार्यालय में बडे़ बाबू को पिटता देख, अन्य कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। साथी कर्मियों ने बीच बचाव किया, इस बीच ठेकेदार ने बबलू को जमीन पर गिरा लिया। किसी तरह से कर्मियों ने दोनों को अलग कराया। उक्त घटना के बाद बबलू ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। कार्यालय में घुसकर हमला करने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।

 
विज्ञापन

पिटाई का वीडियो हो रहा वायरल
पीडब्ल्यूडी कार्यालय में घुसकर बडे़ बाबू को पीटने की घटना से सभी कर्मी घबराए हुए हैं। वहीं बुधवार को हुई इस घटना का वहां मौजूद किसी कर्मी ने वीडियो भी बनाया है, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें ठेकेदार बडे़ बाबू को गालियां देने के साथ ही पीटता दिख रहा है। वहीं कार्यालय के कर्मी बचाव करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें-UP: पड़ोसी युवक ने किया ऐसा घिनाैना काम...सह नहीं सकी वो, पुलिस ने भी न सुनी; इस हाल में मिली युवती की लाश

http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें