मैनपुरी के पीडब्ल्यूडी कार्यालय में बुधवार को एक ठेकेदार ने बडे़ बाबू को कुर्सी से खींच कर पीटना शुरू कर दिया। दोनों के बीच मारपीट होता देख वहां अन्य कर्मी घबरा गए। बीच बचाव कर किसी तरह से दोनों को अलग कराया। कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अधिशासी अभियंता निर्माण खंड तृतीय के कार्यालय में तैनात बडे़ बाबू बबलू कुमार बुधवार की शाम को विभागीय कार्य कर रहे थे। तभी वहां राधा रमन रोड आवास विकास का रहने वाला ठेकेदार आ गया। बबलू से पूछा कि उसका बिल भुगतान के लिए दे दिया है। बबलू ने कहा कि बिल अंतर की जांच के लिए अवर अभियंता के पास है। इतना सुनते ही ठेकेदार बौखला गया और बबलू को जातिसूचक गालियां देने लगा।