फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: राजस्व वसूली की धीमी प्रगति पर चिंता, तेजी लाने के निर्देश

Thu, 30 Jul 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने बृहस्पतिवार को सिविल लाइन उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने समीक्षा के दौरान अधीक्षण अभियंता ने राजस्व वसूली की धीमी प्रगति पर चिंता जताई।
विज्ञापन

एसई ने बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर कार्रवाई करने, बिजली चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने, लाइन लॉस कम करने और शत-प्रतिशत बिलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फीडरवार ट्रिपिंग के आंकड़ों की जानकारी ली। खराब और जले ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय में बदलने, जर्जर तारों को दुरुस्त करने और ओवरलोडिंग की समस्या दूर करने के लिए लोड बैलेंसिंग कराने के निर्देश दिए।
अधीक्षण अभियंता ने सिविल लाइन ग्रामीण बिजलीघर का भी निरीक्षण किया। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति की जानकारी लेते हुए कर्मचारियों को शासन की ओर से निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें