फोटो 42 अवधूत आश्रम पर महाशिवपुराण कथा सुनाते कथाव्यास। संवाद
घिरोर। महानंद अवधूत फाउंडेशन आश्रम पर महाशिवपुराण कथा के पहले दिन बृहस्पतिवार को हवन के साथ श्री महाशिवपुराण कथा शुरू हुई। कथाव्यास मिथिलेश दास ने बताया कि शिव पुराण में भगवान शिव के कल्याणकारी स्वरूप, रहस्य, महिमा और उपासना का विस्तृत वर्णन किया गया है। शिव पुराण सुनने से मनुष्य को सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। कथा में श्यामवीर सिंह चौहान, सत्यपाल सिंह, विजय बहादुर सिंह, चंद्रपाल सिंह, जगदीश सिंह, सहदेव सिंह शामिल रहे।