फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की बैठक में हुआ हंगामा

Sat, 15 Apr 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की बैठक में हुआ हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा की मासिक बैठक में विधायक सदर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के बीच हुई गर्मा गर्मी के बाद विधायक सहित उनके समर्थक बैठक छोड़कर चले गए। बैठक में हुआ हंगामा कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

शनिवार को आवास विकास कालोनी में सपा कार्यालय पर हुई मासिक बैठक में विधायक सदर राजू यादव ने कहा जिन लोगों ने विधानसभा चुनाव में मुझे तथा सपा को हराने की साजिश रची उनके साथ मैं मंच साझा नहीं कर सकता। विधायक के इतना कहते ही मंच पर मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अनुजेश यादव से उनका विवाद हो गया। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं की मानें तो दोनों के बीच आरोप प्रत्यारोप के बीच जमकर विवाद हुआ। विधायक के समर्थक भी अपने स्थान पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। हंगामा बढ़ने पर विधायक और उनके समर्थक बैठक बीच में ही छोड़कर नारेबाजी करते हुए कार्यालय से बाहर निकल गए।

बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई। बताया गया अब पार्टी संविधान के अनुसार 20 रुपये के सदस्यता शुल्क पर पांच साल के लिए सदस्य बनाए जाएंगे। विधायक करहल सेाबरन सिंह यादव ने कहा किरन सौजिया स्कूल में हुई हिंसा पर राजनीति की जा रही है। बैठक में तय किया गया 24 से 27 अप्रैल तक बूथ स्तरीय सम्मेलन एवं सदस्यता भर्ती शिविर में 24 अप्रैल को सपा कार्यालय, 25 को सपा कार्यालय भोगांव, 26 को राम मनोहर लोहिया इंटर कालेज किशनी, 27 को नगर कार्यालय घिरोर में शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, एमएलसी अरविंद यादव, तोताराम यादव, दीपसिंह पाल, अवधेश यादव, सुभाष यादव, आलोक शाक्य, रामकुमार यादव, बिल्लू यादव, केसी यादव, सुमन यादव, दीन मोहम्मद दीन, सतेंद्र पाल, चंद्रशेखर यादव, गौरव दयाल बाल्मीकि, जगराम सिंह यादव, देवेंद्र सिंह यादव, प्रीती चौहान, सुषमा कश्यप, संतोषी मिश्रा आदि मौजूद थे। अध्यक्षता खुमान सिंह वर्मा ने तथा संचालन सुखवीर सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें