फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता ने की भाजपा से बगावत, लड़ेंगी निर्दलीय

Tue, 24 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
ममता ने की भाजपा से बगावत, लड़ेंगी निर्दलीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा में विधानसभा चुनाव की टिकट वितरण के बाद बगावत शुरू हो गई है। भोगांव सीट से टिकट की दावेदारी करने वाली महिला नेत्री ममता राजपूत ने पार्टी के स्थानीय नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने दलबदलुओं को टिकट देकर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की है।
विज्ञापन

 भाजपा नेत्री भोगांव सीट से टिकट मांग रहीं थीं। दो दिन पूर्व पार्टी ने जिले में टिकटों की घोषणा की तो भोगांव सीट से राहुल राठौर को टिकट दे दिया गया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि स्थानीय नेताओं की मिलीभगत से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दलबदलुओं को टिकट दिया है। चारों सीटों पर उन लोगों को प्रत्याशी बनाया गया है जो बसपा से भाजपा में आए हैं। टिकट वितरण में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका टिकट स्वामी प्रसाद मौर्य के कहने पर काटा गया है।
उन्होंने जिला स्तरीय पदाधिकारियों पर कई लोगों से पार्टी की टिकट दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये लेने का आरोप लगाया। जिन लोगों ने पैसे लिए हैं उनके  नाम भी उन्होंने बताए। साथ ही कहा कि पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारी महिला सम्मेलन से लेकर लखनऊ में हुई प्रधानमंत्री की परिवर्तन रैली तक में पार्टी के लाखों रुपये डकार चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें