फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खिड़कियों के टूटे शीशों से आ रही सर्द हवा, ठिठुर रहे मरीज

Mon, 08 Dec 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फ़ोटो 19 जिला अस्पताल के इंडोर वार्ड की टूटी खिड़कियां। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। ठंड बढ़ते ही शासन ने अस्पतालों में मरीजों के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में मरीजों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं हैं। इंडोर वार्ड की खिड़कियों के टूटे शीशों से हवा पूरी रात मरीजों को परेशान करती है। ब्लोअर और अन्य इंतजाम भी सिर्फ कागजों पर ही हैं।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में प्रतिदिन 1000 से 1100 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल के इंडोर वार्ड की खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं। ठंड से बचाव के लिए मरीज मात्र एक कंबल के सहारे हैं। इंडोर वार्ड के बाल रोग विभाग में भर्ती मरीज की तीमारदार सुनीता देवी ने बताया कि उनके बच्चे को ठंड के साथ बुखार है। अस्पताल से सिर्फ एक कंबल मिला है, जिससे ठंड नही जा रही है।
यहां मौजूद तीमारदार ममता ने बताया कि कंबल तो हैं, लेकिन खिड़कियों के शीशे टूटे होने के कारण हवा आती है। तीमारदार मनोज ने बताया कि खिड़की का एक शीशा टूटा है। इससे पूरी रात हवा अंदर आती है। सर्दी से बचने के लिए खिड़की में पर्दा भी नहीं लगा है। चादर जैसे हल्के कंबल से कुछ भला भी नहीं होता।
विज्ञापन

वर्जन
मुझे पहली दिसंबर से ही चार्ज मिला है। सर्दी से बचाव के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। खिड़कियों की मरम्मत के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं मरीज यदि दो कंबल मांगता है तो वह भी देने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. धर्मेंद्र कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल

फ़ोटो 19 जिला अस्पताल के इंडोर वार्ड की टूटी खिड़कियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें