अस्थाई रूप से सीओ कार्यालय परिसर में बनाए गए महिला थाना को जल्द ही नगला पजावा में बन रहे नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। 18 महीने की तय सीमा में नए भवन का निर्माण कार्य पूरा किया जाना है। इसका कार्य भी तेजी के साथ चल रहा है। एक मंजिला भवन तैयार भी हो चुका है।
कचहरी रोड स्थित सीओ कार्यालय परिसर में बने महिला थाने में पर्याप्त स्थान न होने के बावजूद एक साथ कई महिलाओं को रखना अक्सर परेशानियां खड़ी करता है। पूर्व में कोतवाली से स्थानांतरण होकर सीओ कार्यालय परिसर में बने नवीन भवन में महिला थाना को शिफ्ट किया गया था। शासन से नए थाने की मंजूरी मिलने के बाद 20 जुलाई से नए भवन के निर्माण का कार्य पूरा कर दिया गया है। पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपये भी विभाग को मिल चुके हैं। भवन की कुल अनुमानित लागत 2,34,70,000 बताई गई है। निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। पहली किस्त से एक मंजिला भवन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वर्ष 2017 जनवरी तक महिला थाना नगला पजावा स्थित नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।