श्री बाबा श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित किए जा रहे खाटू श्याम जी का निशान पूजन शनिवार को प्रात: हुआ। इससे पूर्व बाबा खाटू श्याम की संकीर्तन यात्रा धूमधाम से द्वारिकाधीश मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ निकाली गई।
शनिवार को करहल रोड स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में बाबा खाटू श्याम का निशान पूजन किया गया। इसके बाद संकीर्तन यात्रा निकाली गई। यात्रा करहल रोड, कचहरी रोड, लेनगंज, घंटाघर, देवी रोड होते हुए मोहल्ला सौतियाना स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। शाम सात बजे से प्राचीन हनुमान मंदिर के सामने सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस मौके पर पंडित शीलाचार्य, राजेश कुमार उर्फ शल्लू, ग्रीश चंद्र दीक्षित, अमोल जौहरी, सुबोध कुमार पाठक, नरेश चंद्र श्रीवास्तव, घनश्याम टाटा, शिवओतार वाल्मीकि, राजीव सैनी, मीतू मिश्रा आदि मौजूद रहे। सुबोध कुमार पाठक ने बताया कि रविवार को रात्रि आठ बजे से खाटू श्याम बाबा की तृतीय भजन संध्या होगी, जिसमें मुख्य गायक कलाकार मुकेश बागड़ा जयपुर और कैमिका राठौर उदयपुर व संजय सैन सूरजगढ़ भजन प्रस्तुत करेंगे।