फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ से अभद्रता करने वाले कर्मी की पिटाई

Tue, 31 Jan 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
सीओ से अभद्रता करने वाले कर्मी की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर के नामांकन स्थल में मंगलवार को जबरिया घुसने की कोशिश कर रहे डाक कर्मी का वहां तैनात पुलिसकर्मियाें से विवाद हो गया। पुलिस ने डाक कर्मी की पिटाई लगा दी। इस पर उसने सीओ से अभद्रता कर दी। इसके बाद वहां तैनात फोर्स के जवानों ने उसकी जमकर पिटाई लगाई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में विधानसभा चुनाव 2017 को लेकर नामांकन प्रक्रिया चल रही है। बगैर पास के एंट्री प्रवेश पर रोक लगाई है। मंगलवार सुबह सीओ सिटी राजेश चौधरी वहां चेकिंग कर रहे थे। तभी डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर तैनात ब्रिजेंद्र सिंह ने परिसर में प्रवेश की कोशिश की। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे परमीशन दिखाने को कहा तो वह विवाद पर उतारू हो गया। इस पर पुलिककर्मी ने डाक कर्मी की पिटाई कर दी। इस पर वह अपने साथियों को बुला लाया। वापस आकर डाक कर्मी ने सीओ से अभद्रता कर दी। इसके बाद पुलिस ने उसकी जमकर पिटाई की। कर्मी के साथ मारपीट की सूचना मिलने के बाद डाक विभाग के कर्मचारी लामबंद हो गए। जानकारी मिलने के बाद एएसपी शिष्यपाल सिंह ने कर्मियों से बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी ली। दोपहर में अधिकारियों के से बातचीत के बाद उसे थाने से ही छोड़ दिया।

गुस्साए कर्मियों ने कार्यालय में डाला ताला
कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश के दौरान डाक कर्मी के साथ मारपीट की घटना से गुस्साए कर्मचारियों ने कार्यालय में ताला डालकर विरोध दर्ज कराया। सभी एकत्रित होकर नामांकन स्थल के सीओ सिटी के पास पहुंचे। काफी देर तक दोनों ओर से गहमागहमी का माहौल बना रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने सहकर्मी का समर्थन करते हुए पुलिस की इस कार्रवाई को गलत बताया। सीओ सिटी के स्थिति से अवगत कराने के बाद कर्मचारी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें