फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा मंत्री व विधायक की फोटो लगी जेसीबी कर रहीं थी खनन, सीओ और एसडीएम ने तीन को किया सीज

Sun, 26 May 2024 10:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

भाजपा मंत्री व विधायक की फोटो लगी जेसीबी खनन कर रहीं थी। सीओ और एसडीएम ने छापेमारी के दौरान तीन गाड़ियों को सीज कर दिया।
विज्ञापन
भोगांव थाने में खड़ी जेसीबी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में क्षेत्राधिकारी ने एसडीएम के साथ भोगांव थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान मिट्टी का खनन कर रहीं तीन जेसीबी मिली। अधिकारियों ने इनको सीज कर दिया है। इस कार्रवाई से जेसीबी संचालकों में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह को शुक्रवार को देर रात क्षेत्र में मिट्टी के खनन की सूचना मिली। क्षेत्राधिकारी ने एसडीएम संध्या शर्मा के साथ आलीपुर खेड़ा क्षेत्र में खनन कर रही एक जेसीबी तथा रुई के पास से दो जेसीबी को बरामद कर लिया। 

पुलिस को देखकर जेसीबी चालक भाग गए। पुलिस तीनों जेसीबी को थाने ले गई। खनन अधिकारी शिवदयाल को बुलाकर लिखापढ़ी के बाद सीज कर दिया। रात में बरामद की गई एक जेसीबी एक भाजपा नेता की बताई जा रही है। जेसीबी पर भाजपा के कैबिनेट मंत्री तथा विधायक की बड़ी फोटो लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें