घिरोर। रजबहा किनारे खड़े हरे पेड़ों को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कटवाने के बाद बिक्री के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में लदबा लिया। एसडीम को सूचना दी गई। इसके बाद दन्नाहार पुलिस ब वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
दन्नाहार क्षेत्र की ग्राम पंचायत गड़िया कुरावली के श्री महावीर सिंह इंटर कॉलेज कें पास घिरोर कुरावली मार्ग पर शीशम के पेड़ खड़े थे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने पेड़ कटवा दिए। ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ी को समय ग्रामीणों ने एसडीएम सुप्रिया गुप्ता से शिकायत कर दी। इसके बाद थाना दन्नाहार पुलिस मौके पर पहुंच गई।जानकारी करने के बाद पुलिस वापस लौट गई । इसके बाद वन विभाग के बीट प्रभारी सुशील तिवारी भी मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर में खड़ी ट्रॉली को रुकवा दिया। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि रजबहा किनारे बबूल के पेड़ों के अलावा कुछ शीशम के पेड़ भी खड़े हुए थे। जो कटान करवा दिया है। वही कुछ लोगो का कहना है कि थाना पुलिस ठेकदार से साठगांठ होने के बाद लौट गई। थानाध्यक्ष चंद्र पाल सिंह का कहना है कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। इस वजह पुलिस वापस लौट आई है।
एसडीएम सुप्रिया गुप्ता का कहना है की जानकारी मिली है । जांच होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।