फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भूमि विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 23 Jul 2026 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के ग्राम सकरामपुर (सकरा) में जमीन और मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पहले पक्ष के मेहरबान सिंह का आरोप है कि 21 जुलाई की रात वह अपने भाई प्रेम सिंह और रामबहादुर के साथ मकान का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान नरेंद्र सिंह (फौजी), हरिराम, धनीराम, पुलिसकर्मी रूबी, चोखेलाल सहित अन्य लोग पहुंचे। निर्माण कार्य का विरोध करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मेहरबान सिंह, प्रेम सिंह और रामबहादुर घायल हो गए।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के चोखेलाल का आरोप है कि प्रेमसिंह, मेहरबान, रामबहादुर, राजेश, राजवीर, सुधीश, बॉबी, सुरेश, सुमित, रामवीर जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। चोखेलाल, मनीष तथा परिवार के अन्य लोगों को चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घायलों का पुलिस ने मेडिकल करवाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें